झांझरी में भारी बारिश विधार्थियो को रस्सी के सहारे निकाला बहार
खेरवाड़ा । खेरवाडा उपखंड के नयागांव पंचायत समिति के पाटिया झांझरी में मंगलवार को दिन मे भारी बारिश हुई भारी बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया, भारी बारिश से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे इतना पानी भर गया कि बाढ़ जैसे हालात हो गए, स्कूल मे ओर आसपास अधिक मात्रा मे पानी भर गया, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कालूराम मालविया ने बताया कि स्कूल के बालको को रस्सी के सहारे स्कूल से बहार निकाला, ग्रामीणों जनों ने स्कूल के तकरीबन 150 छात्र छात्राओ को रस्सी बांधकर सुरक्षित बहार निकाला किसी भी तरह कि जनहानि की सूचना नही है ।
इनपुट : सत्यवीर सिंह पहाड़ा
