उदयपुर में एक बेटे ने पेसो को लेकर अपने ही पिता की हत्या कर दी : हाल ही में पिता ने जमीन बेची थी, रकम देने में आना कानी की तो बेटे ने सिर पर डंडा मारा

उदयपुर में एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। हाल ही में पिता ने जमीन बेची थी। उससे मिले पैसे को बेटा मांग रहा था। आरोप है कि इस बीच विवाद हो गया और बेटे ने डंडे से पिता के सिर पर वार कर दिया। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप फरार है। उदयपुर के घासा क्षेत्र की ग्राम पंचायत विजनवास में यह वारदात 10 अगस्त की रात को हुई थी।

मृतक बाबूलाल (58) के भाई हीरालाल ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया- मेरे मकान के पास ही बड़े भाई बाबूलाल भील का मकान है। रविवार रात करीब 10 बजे बाबूलाल का बेटा किशनलाल (35) अपने पिता से बेची गई जमीन के पैसे खाते से निकलवाकर देने को कह रहा था। इस पर भाई बाबूलाल ने उससे कहा- वह सुबह बैंक से रुपए निकालकर दे देगा।

किशनलाल नहीं माना, वह रात को ही रुपए लेने के लिए अड़ा रहा। इसी बात से नाराज होकर किशनलाल ने अपने पिता पर डंडे से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से बाबूलाल आंगन में गिर गए। इसके बाद उन्हें तुरंत घासा के सरकारी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बाबूलाल के छोटे भाई हीरालाल ने घासा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घासा थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया- बेची गई जमीन का कुल कितना अमाउंट है, ये आरोपी को पकड़े जाने के बाद पता लगेगा। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी बेटा कुल अमाउंट में से कुछ रुपए अपने पिता से मांग रहा था। नहीं देने पर उसने पिता की हत्या कर दी।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!