3600 पे ग्रेड अंतरजिला स्थानांतरण पदोनती वेतन विसंगति अतिरिक्त प्रभार भत्ता सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश स्तरीय चरणबद्व आंदोलन के तहत आज 17 जुलाई को पूरे प्रदेश में विधायको एवं विधायक प्रत्याशियों को ज्ञापन देने के निश्चित कार्यक्रम के तहत उदयपुर जिले में आज रघुवीर सिंह मीणा, मांगीलाल गरासिया, सुनील भजात एवं पुष्कर जी डाँगी को ज्ञापन सौंपा गया एवं मुख्यमंत्री कार्यालय व पंचायतीराज मंत्री से हुए लिखित समझौते को पूर्ण करने की मांग की।

जिलाध्यक्ष शंकर लाल कुम्हार ने बताया कि स्वैच्छिक अंतरजिला स्थानांतरण वेतन विसंगति पदोन्नति 3600 ग्रेड पे सहित 8 सूत्री मांगे है।

जिला उपाध्यक्ष दुरजान सिंह सिसोदिया, कोषाध्यक्ष जैन, संयुक्त मंत्री दिनेश कटारा, खेल मंत्री अशफाक मोहम्मद, मणिलाल मीणा, कमलेश सेन उपस्थित रहे।

इनपुट : जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!