बालिकाओं ने धुमधाम से किया गौरी व्रत का उद्यापन, हकीकत विवाह सा लगा माहौल

पूंजपुर। गांव की नन्ही- नन्ही बेटियो ने शनिवार को पांच दिन से चल रहे अपने गौरी व्रत का धूमधाम से उद्यापन किया।व्रत के पहले दिन बालिकाओं द्वारा एक बालिका को दूल्हा तथा एक को दुल्हन बनाया गया।पांच दिनो तक विवाह की पुरी रस्मे जिसमे गणपति पुजन,धागा रस्म, हल्दी व मेहंदी रस्म,बिनोला, बारात आदि को अदा करते हुए शनिवार को बारात निकाली गई तथा दूल्हे को मंडप मे लेकर आये इसके बाद वर-वधु को मंडप मे बैठा कर गुलशन पंड्या व निहित पंड्या के मंत्रोच्चार के साथ फेरे करवाए गए।जिसमें वर का शिवानी पाटीदार व वधु का किरदार सिद्धि पंड्या ने निभाया‌। व्रत को 16 बालिकाओं ने सामुहिक रूप से किया।तो वहीं पडोसी एवं ग्रामीण महिलाओं ने वर वधु सहित व्रतधारी बेटियो को आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं शुक्रवार की रात को जागरण कर अलग-अलग पकवानों से गौरी माता को नैवेध धराया गया।विवाह पश्चात बालिकाओं ने तालाब मे जवारा विसर्जन किया व व्रत का उद्यापन किया।

इनपुट : प्रवीण कुमार कोठारी

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!