नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार,ऋषभदेव थाना पुलिस की कार्यवाही
ऋषभदेव,(डीपी न्यूज) । ऋषभदेव पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान मांडवा फला कागजदार निवासी टेकचंद उर्फ टेकशन उर्फ टीकू उर्फ टीकुड़ा मीणा पुत्र देवीलाल मीणा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, डकैती और मारपीट सहित 09 प्रकरण दर्ज हैं और न्यायालय में विचाराधीन हैं।
थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 23 जुलाई को पीड़िता के परिजनों ने थाने में सूचना दी कि उनकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी ने उनकी बेटी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अभियुक्त टेकचंद मीणा ने पूछताछ में बताया कि वह पीड़िता को अपने साथ महवाडा में मजदूरी करने के बहाने ले गया था और वहां एक कमरे में उसे बंधक बनाकर लगातार 3 दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागकर अपने परिवार को सारी बात बताई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
थानाप्रभारी राजपुरोहित ने बताया कि गठित पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से अभियुक्त टेकचंद मीणा का पता लगाया गया ओर सोमवार को अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है।
