सोने चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी : चांदी ऑल टाइम हाइ 1.17 लाख, सोने की कीमत 1,02,000 रुपए पहुंची

जयपुर,(डीपी न्यूज)।  सोने और चांदी की कीमत में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। वैश्विक बाजार में आई तेजी के बाद दुनियाभर में कीमती धातुओं में निवेश बढ़ गया है। यही कारण है कि चांदी की कीमत जहां अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ 1 लाख 17 हजार रुपए के ऑल टाइम हाई के शिखर पर पहुंच गई है। वहीं सोने की कीमत में 600 रुपए की तेजी आई है। जिसके बाद स्टैंडर्ड सोने की कीमत 1 लाख 2,000 रुपए पर आ गई है। जिसकी वजह से सर्राफा बाजार में सोना और चांदी बेचकर मुनाफा कमाने वालों की बढ़ोतरी हो गई है।

जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत एक लाख 2,000 रुपए पर आ गई है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 95 हजार रुपए पहुंच गई है। सोना 18 कैरेट 79 हजार 500 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 63 हजार 200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत एक लाख 17 हजार रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है।

सर्राफा व्यापारी  ने कहा- मौजूदा वैश्विक उठा पटक के हालात बने हुए हैं। इसकी वजह से पिछले कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमत में बंपर बढ़ोतरी हुई है। यही कारण है कि 96 हजार पर पहुंच चुकी सोने की कीमत एक बार फिर एक लाख रुपए को पार कर गई है। वहीं, चांदी की कीमत अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ ऑल टाइम हाई के शिखर पर है। जो अगले कुछ दिनों में और बढ़ सकती है।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!