कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी मूवी “उदयपुर फाइल्स” पर रोक जारी रहेगी : सुप्रीम कोर्ट के निर्देश ; केंद्र की समिति ने फिल्म में 6 बदलाव की सिफारिश की

कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म उदयपुर फाइल्स की रिलीज पर गुरुवार तक रोक जारी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को जस्टिस सूर्यकांत और जॉयमाला बागची की बेंच में सुनवाई हुई। कोर्ट में फिल्म की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित समिति ने अपनी रिपोर्ट सबमिट कर दी।

कोर्ट ने पक्षकारों से कहा है कि वह अगली सुनवाई तक समिति के निर्णय पर अपनी-अपनी आपत्तियां दर्ज करवा दें। बैंच ने फिल्म निर्माता कंपनी जानी फायरफॉक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की अपील और कन्हैयालाल हत्याकांड के आरोपी मोहम्मद जावेद की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिए।

समिति की रिपोर्ट को सरकार ने स्वीकार कर लिया है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म के डायरेक्टर को इसे लागू करने का निर्देश दिया है। समिति ने फिल्म में छह परिवर्तन करने की सिफारिश की है। इसके तहत फिल्म में नूतन शर्मा के संवाद को हटाने, क्रेडिट में उन फ्रेमों को हटाने के लिए कहा गया है जो की विभिन्न व्यक्तियों को धन्यवाद देते हैं। इसी तरह के अन्य परिवर्तन करने के सुझाव समिति ने दिए हैं ।

बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी सहित 3 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 10 जुलाई को फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी थी। इसके खिलाफ फिल्म निर्माता भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। निर्माता कंपनी जानी फायरफॉक्स मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी।

3
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!