रानी रोड पर पेड़ पर लटका मिला शव

उदयपुर शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को रानी रोड इलाके में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। 

युवक  की पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान 40 वर्षीय खेमराज निवासी हवाला गांव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर अम्बामाता थाना पुलिस भी मोके पर पहुंची है और शव को मुर्दाघर में पहुँचाया जा रहा है। 

प्रथम दृष्टतया इसे आत्महत्या का मामला ही माना जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस द्वारा मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!