सरकार को लाखों रुपयों की चपत लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार: विकास अधिकारी की एसएसओ आईडी हैक कर स्वच्छ भारत मिशन योजना के लाखों रुपए हड़पे थे

जैसलमेर । मोहनगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर पंचायत समिति मोहनगढ़ के विकास अधिकारी की एसएसओ आईडी हैक कर स्वच्छ भारत मिशन योजना के लाखों रुपए की राशि हड़प कर जाने वाले मुख्य अभियुक्त शीशपाल उर्फ सुभाष पुत्र बाबूराम निवासी राजीव नगर बरजासर थाना लोहावट जिला जोधपुर को प्रोडक्शन वारंट पर केंद्रीय कार्यालय जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त कर थाना पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ की जा रही है।
जैसलमेर एसपी भंवर सिंह नाथावत ने बताया कि 2 मार्च को तत्कालीन विकास अधिकारी पंचायत समिति मोहनगढ़ चांगदेव सोपान ने थाना मोहनगढ़ पर एक रिपोर्ट दी जिसमें बताया कि 25 जनवरी से ई राज पंचायत भुगतान सिस्टम से रोक होने के बाद भी किसी अनजान व्यक्ति में एसएसओ आईडी हैक कर कई व्यक्तियों को फर्जी लाभार्थी बनाकर फर्जी खातों में राजकोष से लाखों रुपए का भुगतान किया गया है। रिपोर्ट पर थाना मोहनगढ़ पर मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देख एसपी नाथावत द्वारा थानाधिकारी भवानी सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गये। टीम ने कड़ी मेहनत कर विभिन्न बैंकों से रिकॉर्ड प्राप्त कर विश्लेषण किया और आरोपी की पहचान कर प्रोडक्शन वारंट पर केंद्रीय कारागृह जोधपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोप स्वीकार करने पर कोर्ट में पेश कर आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।
राज्य के 12 जिलों में वांछित है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी शीशपाल उर्फ सुभाष टोंक जिले के थाना निवाई, अजमेर के क्रिश्चियन गंज, जोधपुर के ओसियां, पाली के ट्रांसपोर्ट नगर, अलवर के बानसूर, भीलवाड़ा के सदर, सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर, गंगानगर के सूरतगढ़, भरतपुर के कामा, बीकानेर के खाजूवाला, बांसवाड़ा के अरथुना और दौसा के मानपुर थाने में भी वांछित है।
————

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!