तीन माह पूर्व ट्रक चालक से लुट के तीन आरोपी गिरफ्तार : शराब पार्टी एवं मोज शौक के लिए ट्रक चालकों से करते थे लुट,ऋषभदेव थाना पुलिस की कार्यवाही
Oplus_131072
ऋषभदेव,(डीपी न्यूज) । स्थानीय थाना पुलिस ने तीन माह पूर्व ट्रक चालक के साथ हुई लुट के मामले में तीन आरोपी सोमा,बाबूलाल एवं चुन्नीलाल मीणा को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि तीन माह पूर्व 7 फरवरी को सिरोही निवासी वीरेंद्र पिता नारायणलाल गहलोत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह गोपाल ट्रांसपोर्ट ऊंझा गुजरात का ट्रक चलाता है 30 जनवरी को रात्रि 12.20 मिनट पर वह परसाद से खेरवाड़ा की ओर जा रहा था गाड़ी में मूंगफली भरी हुई थी । कागदर हाइवे पर भारत पेट्रोल पंप के पास में ट्रक खड़ा कर रस्सा खींच रहा था उसी दौरान तीन युवक आए और मेरे मुंह पकड़कर चाकू दिखाकर मेरे वनप्लस मोबाइल एवं मेरे जेब से पर्स निकालकर पर्स में रखे 29000 रुपए निकाले एवं लठ्ठ से हमला कर मारपीट कर पर्स वही फेक कर भाग गए ।
थाना प्रभारी राजपुरोहित ने बताया कि उक्त फरियाद पर कार्यवाही करते हुए तीन आरोपी कागदर माण्डवा निवासी सोमा पिता कचरा मीणा , बाबूलाल पिता काउवा मीणा एवं चुन्नीलाल पिता नानका मीणा को गिरफ्तार कर आरोपियों से लुटा गया मोबाइल बरामद किया गया है । आरोपी शराब पार्टी एवं मोज शोक के लिए रात्रि के समय रोड किनारे ट्रक चालकों को चाकू तलवार से डरा धमकाकर लुट की वारदातों को अंजाम देते थे ।
