गुरु के पांव पखारने मंदिर परिसर में लगी भक्तों की कतारें

सेमारी के गातोड़जी धाम में धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जहा जिले भर में मठ मंदिरों और संतो के आश्रमों में दिनभर भक्त श्रद्धालुओ की भीड़ संत महात्माओं के दर्शन के लिए अनवरत दिखाई दी,वही सेमारी नगर में स्थित राजा वासक शेषावतार गातोड़ जी धाम मंदिर में रिमझिम बारिश के बीच सुबह से ही भक्तों की भीड़ के नजारे मंदिर परिसर में कतारों में खड़े सेकड़ो श्रद्धालुओ के हाथ श्रीफल व फूल मालाओं से लदे अपने गुरुवर के दर्शन के अभिलाषी भक्त तथा श्रद्धालु जिसमे महिलाएं पुरुष व बच्चे अपने गुरु के चरणो की पूजा कर आशीर्वाद के लिए हर्षोउल्हास के साथ लालायित थे,लंबी लंबी पंक्तियों में खड़े भक्त तथा महिलाएं जयकारे लगाते हुए गुरुजी के मंगल गीतो की सुमधुर ध्वनि के बीच मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला, मंदिर पीठाधीश्वर फलाहारी संत श्री पन्नालालजी महाराज के ससानिध्य में सभी भक्त आगन्तुको का स्वागत अभिननदन किया गया,जहा भक्तों ने गुरुजी के चरणों की पूजा कर श्री फल भेंट किया,जहा महाराज जी द्वारा भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए तिलक कर माला कंठी पहनाई,और प्रतीक चिन्ह रूपी एक छल्ला देते हुए भोजन प्रसाद में शरीक होने का आग्रह किया गया,जहा पांडाल में हजारों की संख्या में लोगो ने एक साथ भोजन प्रसाद ग्रहण कर कार्यक्रमो की शोभा बढ़ाई,
भव्य अवसर पर गुरु के दर्शन व आशीर्वाद के लिए सेकड़ो अनुयायी आसपास तथा दूर दराज क्षेत्र से सेमारी पहुचे,जहा दिनभर मंदिर प्रांगण में भीड़भाड़ के बीच भक्तों की रेलम पेल शाम तक जारी रही।
रात्रि कालीन भजन सत्संग संध्या के आयोजन में क्षेत्रीय भजन गायक कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतिया दी जाएगी,जिसमे हजारों की संख्या में भक्त श्रद्धालु भजनों का रसपान करेंगे,

इनपुट : जितेंद्र पंचोली

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!