भोर तक चली भजन संध्या,भामाशाहों के साथ प्रतिभाएं हुई सम्मानित

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क,कन्हैयालाल मेनारिया । मेवाड़ मेघवाल समाज युवा संस्थान उदयपुर के तत्त्वाधान में नौवे बीजोत्सव का आयोजन कुंथवास के बाबा रामदेव मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुआ।संस्थान के पुष्कर मेघवाल ने बताया कि बीजोत्सव कार्यक्रम का आगाज बाबा रामदेव की भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा गाँव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में पहुंची शोभायात्रा के दौरान भक्तजन डीजे की धुन एवं बाबा के भजनों पर थिरकते हुए चल रहे थे।शाम को 5 बजे मंगल आरती के पश्चात महाप्रसादी का आयोजन हुआ।

रात को सूरसागर म्यूजिकल ग्रुप उदयपुर के सुप्रसिद्ध

भजन गायक सुरेश गहलोत, भजन गायिका तृषा सुथार और भेरूलाल भाट एंड पार्टी की और से भजन संध्या का आयोजन किया जिसमें एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने सबके मन को मोह लिया। इस दौरान संस्थान द्वारा भामाशाहों का तिलक एवं साफा पहना कर स्वागत किया गया। 13 वी भीम सामान्य ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को संस्थान द्वारा पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाप्रसादी के मुख्य भामाशाह राम लाल मेघवाल रुंडेडा थे।मुख्य अतिथि वल्लभनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मेनारिया ने बिजोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए समाज में शिक्षा पर विशेष जोर देने की पैरवी की।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष भगवती लाल हमेरपुरा ने की।इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि पूर्वजिला प्रमुख शान्तिलाल मेघवाल, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, भटेवर सरपंच हेमंत कुमार अहीर , कुंथवास पूर्व उपसरपंच लोगर लाल मेघवाल सहित वरिष्ठ जन थे। वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची ने मेघवाल समाज भटेवर के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु तीन लाख रुपए की घोषणा की । साथ ही उक्त भूखंड हेतु भटेवर पंचायत सरपंच हेमन्त अहीर द्वारा पट्टा भी जारी किया गया है। शुक्रवार को आयोजित भजन संध्या में संस्थान के सोहन लाल मोगजी का खेड़ा , राजेन्द्र रुंडेड़ा,विनोद कुमार रुन्डेड़ा, राजेश मेनार जगदीश हमेरपुरा,शंकर लाल भटेवर,डालचंद वाना,कैलाश खोखरवास,राजमल भटेवर, विनोद नवानिया समेत संस्थान के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। । संचालन विनोद मेघवाल रुंडेडा ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!