मावली : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
डीपी न्यूज,मावली,ओमप्रकाश सोनी । मावली व खेमली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया,उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मावली प्रधान नरेंद्र चंडालिया,मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत,वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश चेचानी,बसंत त्रिपाठी, इंटाली मंडल कांग्रेस अध्यक्ष प्रभु लाल जाट, लदानी मंडल कांग्रेस अध्यक्ष शंकर लाल गायरी,मावली नगर कांग्रेस अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, धूणीमाता सरपंच नरेश मेघवाल,सांगवा सरपंच कोमल मेघवाल,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर,इकराम शेख,ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष मांगीलाल टेलर,ब्लॉक प्रवक्ता बंशीदास वैरागी, ओमप्रकाश वसीटा, भैरूलाल,शिवदयाल राव उपस्थित रहे।
