मावली : राउमा विद्यालय पलाना खुर्द का किया औचक निरीक्षण
डीपी न्यूज,मावली,ओमप्रकाश सोनी । संभागीय आयुक्त कार्यालय उदयपुर संभाग द्वारा समग्र शिक्षा ग्रांट की विद्यालयों में उपयोगिता के भौतिक सत्यापन हेतु गठित जांच दल के प्रतिनिधि हेमंत शर्मा द्वारा राउमावि पलाना खुर्द का औचक निरीक्षण एवं लेखा रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन किया गया। शर्मा ने विद्यालय परिसर के निरीक्षण के दौरान कक्षा कक्षों में विद्यार्थियों के साथ सवांद किया एवं कराये जा रहे अध्यापन कार्य पर विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तर भी किये। विद्यालय के सभा हाल में चल रहे दो दिवसीय गैर आवसीय एसएमसी प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन भी किया एवं प्रशिक्षण में संभागियों की उपस्थिति एवं विद्यालय संचालन में उनकी भागीदारी पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान मावली सीबीईओ कार्यालय से आशीष कुमावत, चुन्नीलाल अहीर, मावली प्रधानाचार्य रोशन लाल माकिजा एवं शिव शंकर आचार्य उपस्थित रहे।
