बालिकाओं को शेक्षणिक भ्रमण करवाया 

डीपी न्यूज़,मावली,ओमप्रकाश सोनी । फतहनगर विकल्प संस्थान द्वारा संचालित मावली ब्लॉक के फतेह नगर में पंख महिला आर्थिक सशक्तिकरण कार्यक्रम केंद्र पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय फतेह नगर की 20 बालिकाओं को व्यवसायिक शिक्षा के तहत शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। बालिकाओं को प्रशिक्षुओं द्वारा अपने-अपने अनुभव साझा किए गए व अपने सिले हुए कपड़ों की प्रदर्शनी भी की गई।

इसी के साथ कुसुम द्वारा विकल्प के कार्य की जानकारी देते हुए बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। पंख प्रशिक्षक ममता द्वारा पंख सेंटर से अवगत कराते हुए बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने व सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया गया। जिसमें कृष्णा द्वारा अपने संघर्ष की कहानी साझा की गई विद्यालय से प्रधानाचार्या अनीता यादव, विद्यालय इंचार्ज मधु मंडोवरा विकल्प संस्थान से कुसुम ,ममता व कृष्णा उपस्थित रहे।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!