नेशनल क्रिकेट अंडर-19 प्रतियोगिता भव्य आगाज,एमबी ए क्रिकेट मैदान पर प्रातः 11बजे हुआ उद्घाटन समारोह
उदयपुर में पहली बार एसजीएफआई की स्कूली नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन
उदयपुर,डीपी न्यूज,कन्हैयालाल मेनारिया । एसजीएफआई द्वारा एमजीजीएस सुन्दरवास, उदयपुर की मेजबानी में 29 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित होने वाली विद्यालयी 19 वर्ष छात्रा की 68 वीं राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता भव्य एवं रंगारंग शुभारंभ आज हो गया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी थे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर विधायक ताराचंद जैन ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता चंद्रगुप्त सिंह चौहान, शिक्षा मंत्री के प्रतिनिधि किशनलाल खटीक, विश्वविद्यालय क्रीड़ा मंडल के सचिव भीमराज पटेल, संयुक्त निदेशक रंजना कोठारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार जैन, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय डॉ लोकेश भारती, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा मुरलीधर चौबीसा, ललित दक ,एसजीएफआई के पर्यवेक्षक डीके सिंह, बीकानेर निदेशालय के प्रतिनिधि हेमाराम जाट ,आत्माराम सीबीईओ झाडोल पवन कुमार रावल , प्रधानाचार्य एवं भामाशाह के प्रेरक संजय बडाला, प्रतियोगिता के कंट्रोल रूम फतह स्कूल के प्रधानाचार्य चेतन पानेरी, गोपाल सिंह आसोलिया आदि थे,। मुख्य अतिथि बाबूलाल खराड़ी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों द्वारा किए गए मार्च पास्ट की सलामी ली एवं ध्वजारोहण के बाद सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलाई , उसके बाद सभी टीमों के कप्तान से परिचय प्राप्त किया गया एवं उद्घाटन घोषणा की । दिल्ली एवं आंध्र प्रदेश के बीच खेले गए उद्घाटन मैच से ठीक पहले मैदान पर मंत्री ने एक बॉल खेलकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। विभिन्न विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की एवं योग नृत्य किया । उद्घाटन समारोह में बालिकाओं द्वारा बनाया गया क्रिकेट स्टैचू विशेष आकर्षण का केंद्र रहा । आयोजक विद्यालय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सुंदरवास के प्रधानाचार्य आशुतोष तुली एवं वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विजय सिंह रावत की अगुवाई ने सभी अतिथियों को साफा और उपर्णा धारण करवा कर स्वागत किया गया। इससे पूर्व रेजीडेंसी स्कूल की छात्राओं ने बैंड की धुन बजाई और एनसीसी कैडेट्स (बालिका) दल द्वारा मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उद्घाटन समारोह का संचालन हरीश वैष्णव, ऋचा रूपल, वनिता वागरेचा, पायल कुमावत, रेणुका थ्योप्लस ने बारी बारी से किया। समारोह के दौरान अलग-अलग विद्यालयों के बालक बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई एवं योग नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा क्रिकेट का स्टैचू बनाया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। वंदे मातरम का गायन शबनम चतुर्वेदी एवं वाद्य यंत्र कलाकार नरेंद्र कुमार वर्मा तथा अखिलेश शर्मा की टीम ने किया। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुरलीधर चोबीसा ने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मैच शहर के अलग अलग 6 मैदानों पर करवाये जा रहे है। उद्घाटन कार्यक्रम की समाप्ति के ठीक बाद एसजीएफआई के शेड्यूल के अनुसार मैच एमबी क्रिकेट ग्राउंड ए व बी, बीएन कॉलेज ग्राउंड, रेलवे ट्रेनिंग प्रताप नगर ग्राउंड, राजस्थान कृषि महाविद्यालय ग्राउंड, गीतांजलि मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल ग्राउंड पर शुरू हो गए। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में महाराष्ट्र , तेलंगाना, ,उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू एंड कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, आंध्र प्रदेश ,चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल ,केरला, पंजाब, झारखंड, गुजरात ,बिहार, सीबीसीई डब्ल्यूएफ, आईपीएससी, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, सीआईएससीई, एवं राजस्थान टीम प्रतियोगिता में देश की 22 टीमें भाग ले रही है। उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा लक्ष्मण सालवी मैं आज हुए लीग मैच के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेजबान राजस्थान एवं जम्मू एंड कश्मीर के मध्य आज दोपहर 1:30 बजे बीएन कॉलेज के खेल मैदान पर हुए 20 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू एंड कश्मीर की टीम 15 ओवर में मात्र 38 रन पर ऑल आउट हो गई राजस्थान को 39 रन का लक्ष्य मिला राजस्थान की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यह लक्ष्य चार ओवर तीन बॉल में ही तीन विकेट खोकर हासिल करते हुए सात विकेट से मैच को जीत लिया ।राजस्थान की टीम से खेलते हुए गेंदबाज तनिष्का ने चार रन देकर चार ओवर में चार विकेट लिए, वही मेधावी ने तीन ओवर में मात्र 9 रन देकर दो विकेट लिए। वही बल्लेबाज वृंदा शर्मा ने 14 रन एवं निशा ने 13 रन बनाए। प्रतियोगिता के मिडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि आज पहले दिन गीतांजलि खेल मैदान पर खेले गए मैच में तेलंगाना ने मध्य प्रदेश को 20 रन से हराया। पहले खेलते हुए तेलंगाना ने 85 रन बनाए थे जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। एमबी ए खेल मैदान पर खेले गए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मैच में उत्तर प्रदेश ने चार विकेट से मैच जीत लिया। राजस्थान कृषि महाविद्यालय के खेल मैदान पर छत्तीसगढ़ और सीआईएससीई के बीच खेले गए मुकाबले में 102 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए छत्तीसगढ़ की टीम ने मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया और 8 विकेट से मैच जीत लिया।
