107 विद्यार्थियों को मोबाइल की सीम बांटी
डीपी न्यूज़ नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों (कक्षा-8, 10 व 12) वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले चयनित 107 विद्यार्थियों को टेबलेट वितरण किए गए थे। उन चयनित सभी 107 विद्यार्थियों को एयरटेल सिम वितरण का शुभारंभ किया गया। जिसमें धोलीमंगरी-2, डबोक-2, भीमल-4, चंदेसरा-1, फतहनगर-6, मावली जं.-8, बोयणा-3, सांगवा-2, सनवाड़-3, साकरिया खेड़ी-1, नान्दवेल-2, सालेरा कला-5, नऊवा-2, महुड़ा-4, गोविन्दपुरा-1, साकरोदा-1, पलाना कला-3, बासनी कला-1, खेमली-4, बड़गांव-3, घासा-4 विद्यार्थियों ने एयरटेल सिम प्राप्त की।
वितरण कार्यक्रम के समय संस्थापन अधिकारी करण सिंह राव,अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सतीश कुमार झा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गौरव त्रिवेदी, चुन्नी लाल अहीर, कमलेश त्रिवेदी, शांति लाल मीणा, भुपेन्द्र सिंह, कैलाश प्रजापत, महेंद्र सिंह, शंकर लाल, रमेश बड़गुर्जर, सरसी बाई सहित कार्यालय स्टाफ, विद्यार्थी, अभिभावक व शिक्षक उपस्थित रहे।
