साकरोदा में विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के साकरोदा गांव के विद्यालय में कक्षा 8 तक अध्ययनरत 65 विद्यार्थियों को जैन सोसिअल ग्रुप द्वारा स्वेटर वितरण किए गए। संस्थान के संस्थापक हिमांशु मेहता, सचिव दीपक जैन, मंत्री नितेश जैन ने स्वेटर वितरण किए। शिक्षक दिगम्बर, नरेश, व हीरालाल ने अतिथियों के तिलक लगाकर ओपरना ओढ़ाकर, स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन कालूराम जाट ने किया।इस दौरान विद्यालय स्टाफ के सरोज मोड़, शिव कुमार शर्मा, खुश्बू मीणा, सुरेश कश्यप, प्रमोद गुप्ता, पूनम, फरेस्ता, दिगम्बर सिंह, नरेश पालीवाल, हीरालाल जेवलिया, साधना वाणावत, कालूराम जाट, आरती वर्मा उपस्थित रहे।
