भारतीय जनता पार्टी उदयपुर शहर में गजपाल सिंह राठौड़ और देहात में पुष्कर तेली जिलाध्यक्ष बने

उदयपुर,डीपी न्यूज नेटवर्क । भारतीय जनता पार्टी उदयपुर शहर के नए अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ और उदयपुर देहात में पुष्कर तेली को अध्यक्ष बनाया गया है। यह घोषणा आज उदयपुर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने की।

सबसे सुबह पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय में उदयपुर शहर जिला की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने वाले 13 जनों के साथ चर्चा कर उनसे आग्रह किया कि सर्वसम्मति से अध्यक्ष बने। राठौड़ के इस अपील के बाद पार्टी जनों और आवेदन करने वालों के बीच चर्चा हुई।

इस दौरान राठौड़ ने सर्व सम्मति से उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष अध्यक्ष पद पर गजपाल सिंह राठौड़ के नाम की घोषणा की। इस दौरान बैठक में राठौड़ के साथ भाजपा के चुनाव प्रभारी वीरम देव सिंह, बंशीलाल खटीक और शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली ने उनको बधाई दी।

बाद में गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि पार्टी ने मुझ से छोटे साधारण कार्यकर्ता को यह पद दिया है, मेरे लिए बड़ी बात है और मै वादा करता हूं पार्टी के लिए दिन—रात मेहनत करुंगा। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर संगठन को सशक्त और मजबूत बनाकर कार्य करेंगे। बूथ इकाई से मजबूती का काम करेंगे और राज्य और केंद्र की योजनाओं को जन जन तक लेकर जाएंगे। संगठन में उदयपुर शहर जिला उसी तरह से काम करेगा जिस तरह से यह आगे रहा। आने वाले समय में मेरे सामने नगर निगम के चुनाव है जिसको लेकर ताकत से काम करेंगे और पार्टी का फिर से बोर्ड बनाएंगे।

इधर, देहात बलीचा स्थित भाजपा कार्यालय में उदयपुर देहात की बैठक हुई जिसमें भी राठौड़ ने 19 आवेदन करने वाले पदाधिकारियों से चर्चा कर कहा कि सर्वसम्मति बनाए। इस बीच सबके साथ बैठक हुई और चर्चा के बाद उन्होंने पुष्कर तेली के नाम का ऐलान किया।

उदयपुर शहर जिला में अध्यक्ष बने गजपाल सिंह राठौड़ पार्टी में निवर्तमान शहर जिला महामंत्री है। वे छात्र राजनीति से जुड़े हुए थे। वे लगातार पार्टी शहर जिला में सक्रिय थे। अधिवक्ता गजपाल सिंह राठौड़ एमबी कॉलेज के समय से राजनीति कर रहे है।

पुष्कर तेली वर्तमान में उदयपुर के उप जिला प्रमुख है। वे गोगुंदा से आते है। वे गोगुंदा पंचायत समिति में प्रधान रह चुके। पार्टी ने जिला प्रमुख चुनाव में उनको लसाड़िया की तरफ से चुनाव लड़ाया और वे जीत गए और बाद में उप जिला प्रमुख बनाया।

 

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!