भगवान ऋषभदेव मोक्ष कल्याणक महोत्सव : श्री जी को रथ में विराजित शोभायात्रा निकाली,निर्वाण लड्डू चढ़ाया

ऋषभदेव,(डीपी न्यूज) । स्थानीय जैन समाज ने भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया । मोक्ष कल्याणक दिवसपर प्रातः श्री जी का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक , वृहद शांतिधारा , पंचामृत अभिषेक और पूजन किया गया । तत् पश्चात साय 4 बजे दिगम्बर तीर्थ रक्षा कामटी की और श्री जी को रथ में विराजित कर शोभायात्रा निकाली गई ।

शोभायात्रा निज ऋषभदेव मंदिर से आरम्भ होकर ऋषभ चौक, जौहरी बाजार, सदर बाजार,नेहरू बाजार , पाटूना चौक एवं हॉस्पिटल रोड से होते हुए पगलायाजी पहुंची जहां भगवान ऋषभदेव की विशेष पूजा अर्चना की गई एवं भगवान ऋषभदेव को निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया । तत् पश्चात शोभायात्रा पगलायाजी से पुनः निज मंदिर पहुंच कर सम्पन्न हुई ।

2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!