गोविंदपुरा के एनसीसी कैडेट ने फायरिंग में जीता गोल्ड
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र के गोविंदपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेट ने सीएटीसी कैंप में फायरिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया कैंप से लौटने पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने कैडेट तनिष लोहार एवं एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर ऋतुराज सिंह राव का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य श्रीमती सुमित्रा सोनी एवं समस्त विद्यालय परिवार ने कैडेट की इस उपलब्धि के लिए खुशी व्यक्त की।
