ऋषभदेव : नगर की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

ऋषभदेव,(डीपी न्यूज) । स्थानीय जौहरी बाजार व्यापार मंडल ने बाजार में हो रही विभिन्न अवस्था और समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में बताया कि बाजार में कुछ महीने पूर्व विद्युत विभाग द्वारा विद्युत लाइनों को जमीनीकरण करने के लिए खुदाई का कार्य किया गया था जो अभी पूर्ण नहीं हुआ है जिसके कारण मुख्य मंदिर मार्ग का सौंदर्य खत्म होता जा रहा है आए दिन ट्रैफिक स्थिति बन जाती है।

जौहरी बाजार अध्यक्ष अशोक लुण्दिया ने बताया कि ऋषभदेव एक तीर्थ नगरी जहां हजारों की संख्या में दर्शनार्थी दर्शन हेतु आते है और आने वाले कुछ महीनों में होली एवं भगवान ऋषभदेव का जन्महोत्सव आने वाला है मुख्य मार्ग की यह स्थिति तीर्थ नगरी के सौंदर्य पर एक सवाल खड़ी करती है । और यात्रियों के साथ मार्ग से गुजरने वाले हर नागरिक कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है । जिसमें ट्रैफिक की समस्या आम है । इस दौरान अशोक लुण्दिया,देवेंद्र नागदा,राजकुमार भंवरा,रितेश जैन,वीरप्रकाश लुण्दिया, वैभव वाणावत,महावीर जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे ।

2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!