नवनियुक्त थानाधिकारी ने किया ऋषभदेव नगर का निरीक्षण
ऋषभदेव,(डीपी न्यूज़) । पुलिस थाना ऋषभदेव में नवनियुक्त थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने मंगलवार को नगर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । थानाधिकारी राजपुरोहित ने पुलिस थाना परिसर से हॉस्पीटल रोड,किकाभाई धर्मशाला रोड, नया बस स्टैण्ड, पुराना बस स्टैण्ड सहीत नगर के प्रमुख मार्गो का जाप्ते के साथ रूट मार्च कर जानकारी ली साथ ही रास्ते मे नगरवासियो से भी बात कर उनसे संबंधित व्यवस्थाओं और समस्याओं के बारे में जाना । गौरतलब है कि हाल ही में पूर्व थानाधिकारी घनश्याम सिंह देवड़ा का जोधपुर रेंज में स्थानांतरण हो गया और भरत सिंह राजपुरोहित को ऋषभदेव थानाधिकारी का पदभार दिया गया । नवनियुक्त थानाधिकारी ने दो दिन पूर्व ही ऋषभदेव थानाधिकारी का पदभार संभाल है ।
