गोखरू जैन समाज के प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनोनीत
मावली,डीपी न्यूज नेटवर्क,ओमप्रकाश सोनी । श्री आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष आनंद कुमार चपलोत ने प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद पर मावली निवासी राजेन्द्र कुमार गोखरू को मनोनीत किया,यह जानकारी जैन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेमीचंद धाकड़ ने दी । गोखरू को जैन समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाने पर मावली जैन समाज के अध्यक्ष रोशन लाल जैन,मंत्री जयप्रकाश बोकडिया,कोषाध्यक्ष अशोक पगारिया,धर्मेश चंद्र लोढ़ा,कमलेश सियाल,जयेश कुमठ,बसंतीलाल रायसोनी, पारसमल गोखरू,सुरेशचंद्र खटवड़,हीरालाल कोठारी,नंदलाल खटवड़, मीठालाल सामोता, चतर सिंह सिसोदिया,अशोक मेहता,विनोद खटवड़,निर्मल लोढ़ा,पारस रायसोनी,राकेश खटवड़,मनोहर बडालमिया,आनंद बाफना,चंद्रप्रकाश सियाल,रमेश कोठारी,अर्जुन लाल बड़ाला ,महेंद्र बोकाडिया,भंवर लाल दुग्गड,महावीर खटवड़ ,दिनेश छाजेड़ आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
