लक्ष्मणपुरा व चौडा स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

लक्ष्मणपुरा में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय शिविर में भाग लेकर लौटे स्काउट एंड गाइड एवं अध्यापिका का सम्मान 

डीपी न्यूज,बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । वल्लभनगर ब्लॉक के मजावड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुरा एवम राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चौडा में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह 2025 का आयोजन किया गया । लक्ष्मणपुरा स्कूल में की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक सत्यनारायण चौबीसा ने की । मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत मजावाड़ा के सरपंच नानुराम गाडरी थे । विशिष्ट अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ और राष्ट्रीय के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत , कोऑपरेटिव बैंक सोसाइटी के पूर्व चेयरमैन विजेंद्र सिंह सारंगदेवोत , गांव के वरिष्ठ नागरिक एवं भामाशाह प्रेम सिंह सारंगदेवोत , किशन सिंह आदि थे। विद्यालय के छात्र छात्राओ ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम एकल नृत्य , समूह गीत, देशभक्ती गीत की प्रस्तुतिया दी। विद्यालय के तीन विद्यार्थियों एवम विद्यालय की अध्यापिका एवं फ्लॉक लीडर ईश्वरी रैगर द्वारा गत दिनों हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स राजस्थान राज्य की और से चयनित होकर उदयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए गुजरात के राजकोट में आयोजित 25वें राष्ट्रीय राष्ट्र कथा शिविर में शीतकालीन अवकाश के दौरान 10 दिवसीय आवासीय शिविर में भाग लेने पर सम्मानित किया गया, साथ ही विद्यालय के 18 बालक बालिकाओं को स्काउट गाइड में ध्रुव पद प्रशिक्षण प्राप्त करने पर अतिथियों द्वारा नगर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन ईश्वरी रैगर ने किया।

बाठरडा कला ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चौडा में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक डालचंद रेगर ने की। मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि नाना लाल रावत, एसएमसी अध्यक्ष भूरी लाल रावत थे। संचालन शारीरिक शिक्षक गोविन्द मेहता ने किया । विद्यालय के छात्र छात्राओ ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम एकल नृत्य , समूह गीत, देशभक्ती गीत की प्रस्तुतिया दी | अतिथियों ने विद्यालय के प्रतिभावान एवं उत्कृष्ट छात्र – छात्राओं को पारितोषिक प्रदान किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!