राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
डीपी न्यूज नेटवर्क,परसाद,कमलेश मीणा । सलूंबर जिले के सराड़ा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकेश कुमार जोशी ने की। मुख्य अतिथि सलूंबर विधायक शांता देवी मीणा, विशिष्ट अतिथि सरपंच पन्नालाल मीणा मंडल अध्यक्ष पंकज चौबीसा, पूर्व सरपंच हजारीलाल मीणा, लक्ष्मण कलासुआ, सवजी गमेती, बदा मीणा, वर्षा मीणा सरपंच नाल हल्कार जहां स्वागत मोहन लाल मीणा ने किया गया। विद्यालय की संस्था प्रधान ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें कार्यक्रम में बालिकाओं ने रंगा रंग नृत्य प्रतुत किये।

वहीं श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम अनुशासन व उपस्थित वाले छात्र-छात्राओं को प्रतिशत पत्र व विद्यालय में वर्ष भर श्रेष्ठ कार्य करने वाले अध्यापक व अध्यापिकाओं का सामान भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व छात्र एवं भामाशाहो का भी सामान किया गया। कार्यक्रम में नलियावाड़ा, वागदरा, बल्ली ओडा, के ग्रामीण व विद्यार्थी भी उपस्थित रहें। जहां कार्यक्रम का संचालन कालू लाल मीणा ने किया।
