गृहस्थ संत पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण महाराज को अयोध्या श्रीराम मर्यादा सनातन अलंकरण से विभूषित किया

डीपी न्यूज,उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । गृहस्थ संत पीठाधीश्वर महंत भारत भूषण महाराज श्री रुद्राणी महाकालिका शक्तिपीठ को श्रीराम मर्यादा सनातन अलंकरण से विभूषित किया गया। संयुक्त राष्ट्र सांस्कृतिक मंच ने बताया की श्री महाराज की विगत वर्षों से कठोर तपस्या, अपने जीवन से वर्तमान युवा पीढ़ी को धर्म और संस्कार का सदैव संदेश देकर प्राचीन संस्कृति पर चलने का आग्रह करना, महाराज अपनी हर कथा में गौ माता के लिए हर घर से रोज एक रोटी के लिए निवेदन करते हैं, गौ माता राष्ट्र माता घोषित हो के लिए गौ ग्राम यात्रा में आमजन को जागरूक किया, साथ ही बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, जल है तो कल हैं, वृक्ष लगाओ पोषण करों, अपने आस पास सफाई रखों, माता पिता जीवन के सबसे बड़े हीरो हैं, जो बोयेगें वही काटेंगे पर प्रवचन करते हैं। गृहस्थ संत आज ज्योतिष, कर्मकांड में कई उपाधि प्राप्त कर चुके महाराज सटीक भविष्यवाणी, कथावाचक के रूप में प्रख्यात हैं। महाराज का कथन सदैव फलीभूत रहता हैं। ज्ञात रहे महाराज को पूर्व में तहसील, उपखंड, जिला एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है। सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में प्रथम प्राण प्रतिष्ठा प्रथम स्थापना दिवस पर आध्यात्म के वाहक, भगवान के दूत का आचरण पूजन के साथ मर्यादा सनातन अलंकरण से गृहस्थ संत महाराज श्री को सम्मानित किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!