उदयपुर में चलते कंटेनर में लगी आग,ड्राइवर कन्डेक्टर ने कूद कर बचाई जान
उदयपुर,डीपी न्यूज़ नेटवर्क । उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक चलते हुए कंटेनर में अचानक आग लग गई। कंटेनर के पीछे की बॉडी से तेज आग की लपटें निकलने लगी। ड्राइवर और खलासी ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। तेज लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास लोगों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम और डबोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा डबोक चौराहा से गुजरी रही पुलिया पर हुआ। करीब 2 घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। पुलिस ने वाहनों को सर्विस रोड से डायवर्ट कराया। आग बुझने के बाद यातायात व्यवस्था बहाल कराई। प्राथमिक जांच कंटेनर में शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है।
