मेनार चारभुजानाथ जी मंदिर का द्वितीय पाटोत्सव 5 फरवरी को, 3 से धार्मिक अनुष्ठान होंगे शुरू

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । मेहतागढ़ मेनार में ओंकारेश्वर चौक स्थित प्राचीन चारभुजानाथ जी मंदिर का द्वितीय पाटोत्सव विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ 5 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस आयोजन को लेकर रविवार सुबह 9 बजे ठाकुरजी मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें इस भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, विजयलाल एकलिंगदासोत, पूर्व सरपंच ओंकारलाल भलावत, कन्हैयालाल ठाकरोत, अम्बालाल रूपावत ने बताया कि 3 फरवरी को भजन संध्या और 4 फरवरी सुबह अम्बामाता जी, कालिका माताजी, ठाकुरजी को वागा धराया जाएगा तथा सांय 4 बजे ठाकुरजी को 56 भोग धराया जाएगा, साथ ही महिला सत्संग व रात्रि जागरण का आयोजन होगा, तथा 5 फरवरी अलसुबह से हवन अनुष्ठान शुरू होगा, जिसकी पूर्णाहुति दोपहर अभिजीत मुहूर्त में होगी, वही सुबह 10 बजे से गांव के विभिन्न प्रमुख मार्गों से कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें गांव सहित अन्य गांवो में निवासरत गांव की बहिन बेटियां हिस्सा लेंगी। हवन की पूर्णाहुति पश्चात महाआरती होगी और तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन शुर होगा। इस आयोजन में पाटोत्सव व महाप्रसादी का लाभ मातेश्वरी सोसायटी (एमएस) मेनार द्वारा लिया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है।

ग्रामवासियों ने बताया कि इस आयोजन को लेकर समस्त गांवो में निमंत्रण देने का कार्य आज से शुरू किया जाएगा। जिसमें रुण्डेड़ा, वाना, खरसान, बाठरड़ा खुर्द, खेरोदा, इंटाली, रोहिड़ा, चौकड़ी, चौरवड़ी, निलोद, गवारड़ी, फतहनगर, विजयपुरा, बांसड़ा, कलवल, सालेड़ा, मेवाड़, चित्तौड़गढ़, मालवा में निमंत्रण दिए जाएंगे। साथ ही इस आयोजन में ग्रामवासी पारंपरिक वेशभूषा धोती, कुर्ता एवं लाल पाग में शामिल होंगे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!