राज्य सरकार गौ वंश को राजकीय प्राणी घोषित करें – वेदांती महाराज

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ गौशाला बांसड़ा में अयोध्या धाम के रामानंद संप्रदाय अंतरराष्ट्रीय अनंत विभूषित संत वेदांती महाराज ने गौशाला में गौ माता की पूजन कर गुड का भोग लगाया। गौशाला अध्यक्ष भारत जरौली ने बताया कि वेदांती महाराज ने अपने विचारों में प्रकट किया कि गाय सृष्टि का कल्पवृक्ष है जो भी व्यक्ति गौ माता से अपने मनवांछित फल की इच्छा रखता है उसे गौ की सेवा करने मात्र से प्राप्त होगी। गाय की परिक्रमा मात्र से सब तीर्थ की परिक्रमा का फल प्राप्त होता है। व्यक्ति एक जन्म में सभी तीर्थ की यात्रा नहीं कर सकता । इसलिए जीवन में गौ माता को अपने परिवार का अंग मन कर नित्य यथा योग्य सेवा में सहभागी बन कर परिक्रमा करे। गौशाला में समस्त गोवंश की व्यवस्था देखकर मन प्रफुल्लित हुआ ।राज्य सरकार से मांग की गई कि महाराष्ट्र सरकार की तर्ज पर राजस्थान में भी गौ माता को राज्य प्राणी घोषित करे।गौशाला में आश्रित गौ धन की व्यवस्थित व्यवस्था देख कर प्रबंधन टीम को धन्यवाद दिया। सीताराम महाराज राम धाम अयोध्या ने गौवंश को जगत का आधार बताया इसकी रक्षा के बिना संपूर्ण भारतवर्ष अधूरा है। सृष्टि का सही संतुलन बनाए रखना है तो गाय की सेवा करनी पड़ेगी। इस अवसर पर सात संतों एवं जगदीश चौबीसा अध्यक्ष मेवाड़ चौबीसा चिंतन मंच, भेरू लाल पुष्करणा,का आगमन हुआ।

गौशाला की ओर से रामेश्वर लाल व्यास संरक्षक देवाराम व्यास उपाध्याय, हीरालाल व्यास संगठन मंत्री, मदनलाल चौबीसा ,योगेश्वर चौबीसा , यश चौबीसा, नारायण लाल जाट, ऊषा चौबीसा, भरत कुमार व्यास,गौपालक राधेश्याम शर्मा आदि ने किया।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!