सगाई से इनकार किया तो युवक के मूंछ बाल काटे,परिवार को भी बंधकर बनाकर की मारपीट; युवक बोला – जिसकी फोटो दिखाई वो लड़की नहीं थी

करौली,डीपी न्यूज नेटवर्क । सगाई की रस्म से ऐन वक्त पहले शादी से इनकार करना लड़की के परिवार को नागवार गुजरा। वधू पक्ष पर आरोप है कि उन्होंने स्टेशन मास्टर युवक के परिवार को बंधक बना लिया। मारपीट के साथ स्टेशन मास्टर युवक के भाई की मूंछ-बाल भी काट दिए। शनिवार (18 जनवरी) को नादौती थाना क्षेत्र में हुई इस घटना का रविवार को वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार लड़का टोडाभीम (करौली) थाना क्षेत्र का रहने वाला है और रेलवे में स्टेशन मास्टर है। स्टेशन मास्टर ने आरोप लगाया- जिसकी फाेटो दिखाई वह लड़की सगाई में नहीं थी।

स्टेशन मास्टर युवक ने बताया कि परिवार शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वधू पक्ष के घर पहुंचा था। सगाई की रस्म जैसे ही शुरू हुई तो लड़की को परिवार ने चौकी पर बैठाया। इस दौरान लड़के के भाई और बहन ने लड़की को नापसंद करते हुए सगाई से इनकार कर दिया। जिस लड़की की फोटो दिखाई थी, वह लड़की अलग है और यह लड़की अलग है। घरवालों ने घर जाकर जवाब देने की बात कही। तो लड़की वालों ने वहीं जवाब देने के लिए कहा। जिसके बाद घरवालों ने सगाई करने से मना कर दिया।

लड़की के परिवार पर आरोप है कि उन्होंने लड़के के पिता, चाचा और छोटे भाई को जबरन रोक लिया और पंच-पटेलों को बुलाकर मामले को निपटाने की बात कही। लड़की पक्ष के लोगों ने इसे अपमान समझते हुए लड़के वालों को बंधक बना लिया। उसके बाद स्टेशन मास्टर युवक के भाई के साथ मारपीट की।

लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के भाई को पकड़कर उसकी मूंछ और बाल काट दिए। लड़के ने बताया कि दुल्हन पक्ष के लोग बिना लड़की को दिखाए सगाई करना चाह रहे थे। युवक ने बताया कि मेरे साथ गलत हुआ। युवक ने समाज और पुलिस से मदद की मांग की है।

नादौती थाना प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक लड़के पक्ष के लोग अपने गांव निकल गए थे।

इसके बाद पुलिस टीम लड़के पक्ष के गांव पहुंची और उनसे बात की। उन्होंने पंच-पटेलों, रिश्तेदारों से बात करने के बाद ही पुलिस में मामला दर्ज कराने की बात कही है। अभी दोनों पक्षों की ओर से शिकायत नहीं मिली है।

2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!