राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की बैठक का आयोजन

डीपी न्यूज़ नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा मावली ब की मासिक बैठक उप शाखा अध्यक्ष भीम सिंह राव की अध्यक्षता में मानस रेस्टोरेंट डबोक में आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का 17 जनवरी से 18 जनवरी तक सांवरिया जी में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक अधिवेशन की तैयारी तथा उसमें सहभागिता को लेकर एवं शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन उप शाखा मंत्री राजवीर सिंह द्वारा किया गया। बैठक में अर्जुन सिंह झाला, जगदीश शर्मा, नारायण लाल डांगी, अनिल कुमार सोमानी, धर्मेंद्र तेली, शेखर मंडोवरा, मदनलाल शर्मा, हीरालाल जाट, राहुल पालीवाल, कल्याण सिंह देवड़ा, विकास पाराशर, श्याम लाल प्रजापत, रमेश चंद्र मेनारिया, अविनाश रावल, रजत प्रकाश सिंह समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

2
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!