हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के प्रदेशाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे राज्य, संभाग व कई जिला मुख्यालय के स्काउट पदाधिकारी
- राज्य स्तरीय पांच दिवसीय रोवर रेंजर मूट मीट में भाग लेकर जयपुर से लोटा उदयपुर संभाग का 300 सदस्यीय दल
डीपी न्यूज़ नेटवर्क,बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के हिंदुस्तान स्काउटस एंड गाइडस के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के राज्य मुख्यालय उदयपुर व कई संभाग एवम जिला मुख्यालयो से स्काउट पदाधिकारी शामिल हुए। सहायक राज्य समन्वयक विजय दाधीच के अनुसार सोमवार को जयपुर के आचार्य कुलम स्कूल में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश अध्यक्ष मदन दिलावर को राज्य सचिव नरेंद्र ओदिच्य प्रदेश अध्यक्ष के पदभार एवं स्काउट की शपथ दिलाई । हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के संभाग आयुक्त जनसंपर्क गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में राज्य मुख्यालय के राज्य संगठन आयुक्त स्काउट आर डी गिल, राज्य संगठन आयुक्त गाइड कविता जैन, सहायक राज्य संगठन आयुक्त प्रदीप मेघवाल, जिला ऑर्गेनाइजर शांता वैष्णव ,संभाग आयुक्त जनसंपर्क गोपाल मेहता मेनारिया, संभाग सचिव मदनलाल वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ओदिच्य, जिला प्रभारी नरपत सिंह , सहित मुख्यालय स्टाफ ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत अभिनंदन किया। इसके साथ ही राज्य स्तरीय पांच दिवसीय रोवर रेंजर मूट मीट में भाग लेकर उदयपुर संभाग का 300 सदस्यीय दल जयपुर से लोट आया। राज्य स्तरीय इस मूट मीट में प्रदेश भर के साढ़े तीन हजार से अधिक रोवर रेंजर ने भाग लिया। कोटा ,जयपुर, भरतपुर , पाली,अजमेर सहित विभिन्न संभाग मुख्यालयो एवं जिला मुख्यालयो के पदाधिकारी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे और प्रदेशध्यक्ष का अलग-अलग प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। सहायक राज्य समन्वयक विजय दाधीच ने बताया कि जयपुर के आचार्य कुलम संस्थान ,खेरवाड़ी में 10 जनवरी से चल रहे राज्य स्तरीय पांच दिवसीय रोवर रेंजर मूट मीट में ही सोमवार को एक दिवसीय रेंजर रोवर समागम भी आयोजित किया गया था। पांच दिवसीय आवासीय मूट मीट का भी आज समापन हो गया । जिसमें प्रदेश के सैकड़ो रोवर इंजन ने भाग लिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट एवं शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सचिव नरेंद्र औदिच्य ने की । विशिष्ठ अतिथि निदेशक शिक्षा मंत्री की धर्मपत्नी सूरज दिलावर ,प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट थे। रोवर रेंजर द्वारा मुख्य अतिथि दिलावर एवं अन्य अतिथियो को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वागत के बाद राजस्थान के विभिन्न संभाग मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय एवं द्वारा बनाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया । मुख्य अतिथि मदन दिलावर द्वारा ध्वजारोहण बाद परेड की सलामी ली गई ।
हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद राज्य स्तरीय रोमन रेंजर मूट मीट को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की प्रगति के लिए साथ मिलकर के काम करते हुए संगठन के उद्देश्यों को साकार रूप देंगे। देश के अच्छे नागरिक बनकर समाज और देश की सेवा के लिए तैयार रहने की अपील की। बचपन से मिले संस्कार स्थाई रूप से जीवन में बने रहते हैं। स्काउट कोई सामान्य संगठन नहीं है,ये देश की सेवा और अच्छे नागरिक बनाने के लिए साल भर विभिन्न गतिविधियां चलाता है, दिलावर ने कहा कि शिक्षा का स्तर कितना ही ऊंचा उठ जाए, जब तक संस्कार नहीं बचेंगे तब तक देश का भला नहीं हो सकता, पॉलिथीन को पर्यावरण का दुश्मन बनाते हुए पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने की का संकल्प सभी को हाथ ऊपर करवा कर दिलवाया । मिट्टी की गुणवत्ता एवं उपजाऊपन को बचाने के लिए उन्होंने मवेशी के गोबर के उपयोग की अपील की।
राज्य सचिव नरेंद्र ओदीच्य ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के इतिहास एवं संघर्ष की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए हिंदुस्तान स्काउट के संस्थापक पंडित श्रीराम वाजपेई एवं अन्य सहयोगियों को याद किया और बताया की 2001 में अटल बिहारी वाजपेई की सरकार ने इस संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर सरकारी मान्यता प्रदान की, 2015 में राजस्थान सरकार द्वारा मान्यता के बाद 9 साल में ही प्रदेश में 6लाख 70 हजार सदस्यता है जबकि भारत में 41 लाख सदस्य बन चुके है।ओदीच्य ने बताया कि महाकुंभ प्रयागराज में हिंदुस्तान स्काउट गाइड के 50 अच्छे तैराक स्वयंसेवक एक महीने तक अपनी सेवाएं प्रयागराज में देने पहुंच चुके हैं। जो मानव सेवा की मिशाल कायम करेंगे। राज्य समन्वयक विजय दाधीच ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष के अधिकार एवं कर्तव्य का वाचन किया । दुनिया के तीसरे सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय संगठन वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ़ इंडिपेंडेंट स्काउट के अध्यक्ष का राजस्थान का प्रदेशध्यक्ष मनोनीत होने पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भेजा गया बधाई संदेश उन्हें सौंपते हुए उसका अंग्रेजी में ही उसका वाचन किया गया। इसके बाद रेंजर रोवर मुठ मीट के प्रतिभागियों द्वारा स्वागत गीत, कालबेलिया नृत्य, मेवाड़ का लोकनृत्य गवरी ,गतका मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया गया । नॉनस्टॉप 20 सामाजिक संस्था का भिक्षा वृत्ति में लिप्त बच्चो को शिक्षा से जोड़ना व शिक्षा की अलग जगाने के लिए एवं राज्य स्तरीय विशेष सम्मान से नवाजते हुए शिक्षा मंत्री व हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के प्रदेशाध्यक्ष मदन दिलावर के हाथों स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गत 7 अगस्त को हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड द्वारा एक पेड़ देश के नाम, एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत एक ही दिन में तीन लाख साठ हजार पौधरोपण कर नया स्थापित किए जाने संबंधी प्रमाण पत्रों की फाइल सहायक राज्य समन्वयक विजय दाधीच द्वारा शिक्षा मंत्री को भेंट की गई।
