राजपूत चेतना मंच द्वारा आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

राजसमंद,डीपी न्यूज नेटवर्क । प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी राजपूत चेतना मंच राजसमंद की 9वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन मंच के अध्यक्ष देवी सिंह खरवड़ बोरज की अध्यक्षता में युवा दिवस के अवसर पर पुनावली में सम्पन्न हुआ । वोलिबोल प्रतियोगिता में लगभग 20 टीमों ने भाग लिया जिसमें से फरारा विजय रही तथा मेजबान टीम पुरडा (पुनावली) उपविजेता रही , तथा एथेलेटिक्स खेलो में गोला फेंक सीनियर वर्ग में डुंगर सिंह प्रथम , जूनियर वर्ग में महेंद्र सिंह नयातालाब ,तस्तरी फेंक सीनियर वर्ग में मिठु सिंह पुरडा तथा जूनियर वर्ग में दीपक सिंह फरारा , भाला फेंक में सीनियर वर्ग में भुर सिंह कड़ेचा प्रथम तथा जूनियर वर्ग में कालु सिंह खरवड़ प्रथम , 100मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग में भुर सिंह कड़ेचा तथा जूनियर वर्ग में भगवत सिंह खरवड़ तथा लम्बी कुद सीनियर वर्ग में रणजीत सिंह परमार , जूनियर वर्ग में हितेश सिंह चदाणा प्रथम रहें।

इस अवसर पर राजपूत चेतना मंच राजसमंद के अध्यक्ष देवी सिंह खरवड़ ,अखिल भारतीय मेवाड़ राजपूत महासभा के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह चदाणा, राजपूत चेतना मंच के संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष शैलेश सिंह ,पंकज सिंह , शंकर सिंह एवं महासचिव लाल सिंह ,उपाध्यक्ष डूंगर सिंह, बाबू सिंह, बंसी सिंह ,अभय सिंह , रणजीत सिंह , शंकर सिंह ,विक्रम सिंह, प्रकाश सिंह एवं स्थानीय गाँव के चुन सिंह,शंकर सिंह ,गोपाल सिंह, जीवन सिंह ,सोहन सिंह, मिठू सिंह सहित अन्य समाजजन मौजूद रहें ।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!