अटल प्रेरक भर्ती में युवा मित्रों को समायोजित करने की मांग

डीपी न्यूज नेटवर्क,कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । युवा मित्र संघर्ष समिति ने जिला उदयपुर उपखंड अधिकारी कार्यालय ऋषभदेव को सौंपा ज्ञापन । युवा मित्रों को अटल सेवा प्रेरक भर्ती में समायोजित करने की मांग को लेकर युवा मित्र संघर्ष समिति के ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार मीणा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी के समक्ष मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। युवा मित्रों ने बताया कि पूर्व सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में कार्यरत थे। राज्य एवं केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन में प्रसारित करते हुए गांव ढाणियों में अंतिम छोर पर बसे पात्र व्यक्तियों और परिवारों को योजनाओं से लाभान्वित करवाया था। नई सरकार बनने के बाद प्रदेश भर से उन्हें हटा दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की ओर से प्रदेश भर में साढे ग्यारह हजार अटल सेवा प्रेरक लगाए जाने की घोषणा स्वागत योग्य है। इसमें युवा मित्रों को भी समायोजित करने की मांग की। इस दौरान ऋषभदेव ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार मीणा, संजय पंचाल, शैलेष कुमार लोहार आदि युवा मित्र मौजूद रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!