21 दिन की देश के दक्षिण क्षेत्र के तीन धाम की यात्रा कर तीर्थ यात्री अपने घर सकुशल लौटे तो गांव के रहवासियों ने पुष्पमाला पहनाकर व पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

गांव में ढोल नगाड़े व डीजे के साथ जुलूस निकाला, गांव गूंजा बम बम भोले बाबा, माताजी के जयकारों से

डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । उपखंड क्षेत्र के भटेवर, रुण्डेड़ा कस्बे से देश के दक्षिण भारत के तीन धाम यात्रा कर सकुशल गांव पुनः लौटने पर ग्रामवासियों ने सोमवार को बम बम भोले, माताजी के जयकारे लगाते हुए उनका पुष्पमाला पहनाकर व पुष्प वर्षा करते हुए शोभायात्रा निकालकर भव्य स्वागत किया गया। इस यात्रा में रुण्डेड़ा कस्बे से 9 सुंदरबाई, जगन्नाथ हरजोत, भंवरी बाई मांगीलाल हरजोत, सुशीला बाई मोहनलाल अकावत, सोहनी बाई भट्ट,भंवरी बाई हिमावत एवं गंगासागर महिला, पुरूष सहित उपखंड क्षेत्र के कुल 50 तीर्थ यात्री थे। दरअसल ग्राम पंचायत रुण्डेड़ा से देश के दक्षिण भारत के तीन धाम की 21 दिन की देव-दर्शन कर तीर्थ यात्रियों का दल सोमवार सुबह 9.30 बजे हनुमानजी चौक, रुण्डेड़ा पहुँचा, जिस पर ग्रामवासी तीर्थ यात्रियों के स्वागत के लिए ढोल नगाड़े व डीजे साउंड के साथ पतवारी पहुँचे, जहाँ पंडित के सानिध्य सनातन धर्म की पवित्र आस्था पतवारी पूजन किया गया, तत्पश्चात फूल मालाओं व पुष्प वर्षा कर ग्रामीणों ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया और जुलूस के रूप में माँ चामुंडा माताजी के दरबार पहुँचे, जहाँ माता का आशीर्वाद लेकर ठाकुरजी मंदिर पहुँच, जगत के पालनहार ठाकुरजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, बीच रास्ते के जगह जगह फूलों की बारिश की गई। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं मंगल गीत गाती हुई एवं सर पर गंगोज धारण किए ढोल की थाप पर नाचती गीत गाती हुई चल रही थी।

तीर्थ यात्री गोपीलाल हिमावत, कन्हैयालाल, राजकुमार छपन्या, लखन अकावत ने बताया कि इस दल ने 21 दिन में भगवान विष्णु का तिरुपति तिरुमाला मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर भगवान शिव, भगवान शिव का विरुपाक्ष मंदिर, दरासुराम एरावतेश्वर मंदिर, भगवान शिव, भगवान शिव एवं सरस्वती का गंगाईकोंडा मंदिर, भगवान अयप्पा का सबरीमाला मंदिर, भगवान मुरुगन या मुरुगा का थिरूपरकुंडम मंदिर, रामेश्वरम, श्री रंगनाथमस्वामी मंदिर, चामुंडेश्वरी मंदिर, अयोध्या राम मंदिर, त्यागराजस्वामी मंदिर, नेपाल पशुपतिनाथ मंदिर, जनकपुरी, महाकालेश्वर, उज्जैन, द्वारिका, गंगासागर एवं पद्मनाभस्वामी मंदिर सहित अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन किए।

साथ ही तीर्थ यात्रियों की शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से निकाली गई, शोभायात्रा बैंक गली से शुरू होकर हनुमान मंदिर, जणवा समाज मंदिर, रामेश्वर महादेव मन्दिर होते हुए लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची, जहाँ प्रसाद वितरण किया गया, शोभायात्रा के दौरान गांव में तीर्थ यात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। तत्पश्चात सभी ग्रामीण तीर्थ यात्रियों को जुलूस के रूप में घर तक पहुँचाया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!