ढूंढिया के शूरवीर सिंह का 14 वर्ष खो-खो में राष्ट्रीय स्तर पर चयन
डीपी न्यूज नेटवर्क,बांसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढूंढिया (मावली ) के कक्षा आठवीं के विद्यार्थी शूरवीर सिंह शक्तावत का 14 वर्ष आयु वर्ग खो-खो खेल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है। शक्तावत अब राजस्थान की खो-खो टीम से राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व करेगा । रा उ मा वि ढुंढीया के उप-प्राचार्य गोपाल लाल कुलमी ने इस उपलब्धि के लिए विद्यालय के शारीरिक शिक्षक गिरिराज मेनारिया एवं खिलाड़ियों की तैयारी कराने वाले समस्त सहयोगी शिक्षक देवीलाल जणवा, घनश्याम मेनारिया एवं प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से सहयोगी रहने वाले विद्यालय के समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चयन संपूर्ण पी ई ई ओ क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मावली प्रमोद कुमार सुथार ने भी चयनित छात्र व विद्यालय को बधाई प्रेषित की।
