लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उदयपुर CMHO बामनिया को हटाया,प्रतापगढ़ हुआ ट्रांसफर
उदयपुर,डीपी न्यूज़ नेटवर्क । लगातार विवादों में चल रहे उदयपुर सीएमएचओ डॉ शंकरलाल बामणिया को उनके खिलाफ मिली शिकायतों के बाद हटा दिया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त शासन सचिव निशा मीणा ने आदेश जारी कर उनका तबादला प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में बतौर उप नियंत्रक के पद पर किया है।
आदेश में लिखा है कि सीएमएचओ डॉ बामनिया के खिलाफ विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों की जांच विचाराधीन है। डॉ बामनिया के सीएमएचओ पद पर रहते हुए उक्त जांचें प्रभावित होने की संभावना है ऐसे में उनका ट्रांसफर किया है। अब इस पद पर नए सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य बनाए जा सकते हैं जो वर्तमान में आरसीएचओ हैं।
