श्री सावरियां जी में 12.44 करोड़ की काउंटिंग पूरी हुई,अभी 2 दिन और चलेंगी गणना; सोने चांदी का भी तोल बाकी

चित्तौड़गढ़,डीपी न्यूज नेटवर्क । श्री सांवलियाजी में मंगलवार को 4 करोड़ 68 लाख 10 हजार रुपयों की गिनती हुई है। अब तक कुल 12 करोड़ 44 लाख 79 हजार रुपयों की गिनती हो चुकी है। अभी भी 2 और राउंड की काउंटिंग होने का अनुमान है। ऑफिस में आए मनी ऑर्डर, चेक और ऑनलाइन रुपयों के साथ-साथ सोने चांदी का तोल भी बाकी है।

मेवाड़ के आराध्यदेव श्री सांवलियाजी में मंगलवार सुबह 11 बजे राजभोग आरती के बाद दानपात्र से निकली राशि की गिनती शुरू की गई। शाम तक लगभग 4 करोड़ 68 लाख 79 हजार रुपयों की काउंटिंग हुई। पहले राउंड में लगभग 3 करोड़ रुपए की काउंटिंग हुई थी। वहीं, सोमवार को दूसरे राउंड में 4 करोड़ 76 लाख 69 हजार रुपयों की गिनती हुई थी। अब तक कुल 12 करोड़ 44 लाख 79 हजार रुपयों की गिनती हो चुकी है। अभी अगली काउंटिंग बुधवार को की जाएगी। अनुमान है कि 2 दिन और तक यह काउंटिंग जारी रहेगी। दानपात्र के अलावा मनीऑर्डर, ऑनलाइन जमा राशि का भी हिसाब होगा। इसके अलावा सोने चांदी का भी तोल किया जाएगा।

29 दिसंबर को खुला था भंडार,अचानक भीड़ बढ़ने से काउंटिंग रोक दी गई थी 

29 दिसंबर को भंडार खोलने के बाद अचानक से भीड़ बढ़ गई थी। 2 बजे के अंदर ही काउंटिंग बंद कर रुपयों को बोरों में भरकर सुरक्षित रख दिया गया था। इतने दिनों तक साल के अंत में और साल के पहले हफ्ता होने के कारण भक्तों की भीड़ भी काफी रही। इसी कारण से गिनती को टाला गया। काउंटिंग के दौरान मंदिर मंडल के अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, सदस्य संजय मंडोवरा, भैरूलाल सोनी, अशोक शर्मा, श्रीलाल पाटीदार, नायब तहसीलदार शिव शंकर पारिक, संस्थापन अधिकारी लेहरी लाल धनगर, मंदिर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सुरक्षा प्रभारी भैरू गिरी गोस्वामी मौजूद थे।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!