कल्याणपुर में जमकर 40 मिनिट तक हुई तेज बारीश
अशोक वैष्णव , कल्याणपुर । स्थानीय कस्बे में सांय 5 बजकर 40 मिनिट पर मुसलाधार बारीश से मानसून का सक्रिय हुआ जो 40 मिनिट तक चलता रहा वही मौसम भी सर्द हो गया आमजन को आज दिन-भर उमस व गर्मा से परेशान थे जिन्हें राहत मिली वही किसानो ने अपने हमजोली के साथ खेतो कि और रुख किया इन दिनो कास्मकार खेतो कि बाड करते नजर आ रहे है । वही आज हुई बारीश के चलते बाइपास मार्ग अवरुद हो गया पुलिया निर्माण कि चलते वाहनो को शमशान घाट को ही रास्ता बना दिया है वही चिता जलती है वही मार्ग बना लिया है । जनप्रतिनिधियों का कहना है कि बाइपास मार्ग पर पुलिया निर्माण होनें कि वजह से रास्ता दिया है । बारीश के चलते बस-स्टेण्ड पर सीसीरोड के काम के चलते बस-स्टेण्ड में भरा पानी वही दुकानो में भी पानी आ रहा है इन दिनो ठेकेदार के द्वारा बस स्टेण्ड तिराये पर पाइप डाले है लेकिन सही निकासी नही हाने से पानी बाहर आ रहा है ठेकेदार अभी काम कर रहा है इसलिए दुकानदार व राहगारो को परेशानी आ रही है ।
