मावली ब्लॉक के राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित

डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । शनिवार को देहात जिला उपाध्यक्ष विनोद प्रकाश भारती की अध्यक्षता में रंगीला कृषि केंद्र मावली पर आयोजित की गई ।ब्लॉक अध्यक्ष पवन खटीक ने बताया कि राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान के द्वारा शिक्षक हितों में किए गए कार्यों को लेकर संगठन के शिक्षको द्वारा आभार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत भव्य स्वागत समारोह, स्नेह मिलन व सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।इस अवसर पर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में महावीर गुर्जर ,कैलाश चौधरी, सत्यनारायण गुर्जर, उदय सिंह, बुधराम बजाड़,मुक्तानंद शर्मा ,संजय बोला ,देवकीनंदन शर्मा ,सुरेश गुर्जर, सुनील महावर, सुरेश बोला ,शिवराम गुर्जर, कंवर सिंह, हेम सिंह अवाना ,धनराज गुर्जर ,गोविंद सिंह ,सोनू सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!