मावली विद्यार्थियों को गर्म कपड़े वितरित किए
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड क्षेत्र की फलीचड़ा ग्राम पंचायत के अधीनस्थ राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोजलाई में बालक बालिकाओं को प्रदेश शिक्षक नेता भामा शाह सुरेश कुमार देशबंधु द्वारा सभी विद्यार्थियों को आवश्यकता अनुसार सर्दी की ऋतु से बचाव को लेकर गर्म कपड़े वितरित किए गए। देशबंधु ने बताया सभी बच्चों को सर्वप्रथम नारा बोलाया गया जियो और जीने दो भारत माता की जय कहते हुए प्रधानाचार्य संजय बडाला के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में प्रतिवर्ष के अनुसार पूरे पी ई ओ क्षेत्र में निर्धन बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए जाते हैं। प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह राजपूत, महेश चंद्र लूनिया, नारायण लाल शर्मा, गहरी लाल जाट, मांगी लाल पालीवाल, पर्वत लाल आदि विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
