किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस मनाया 

डीपी न्यूज़ नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र की फलीचड़ा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फलीचड़ा खेड़ी में किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस युवा समाज संवाद मनाया जिसमें सर्व प्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु अध्यक्षता बलराम मीणा विशिष्ट अतिथि चिकित्सा विभाग ए एन एम नेहा सालवी,अंजना भगोरा ने सभी अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी ओपरना ओढ़ाकर स्वागत किया प्रधानाध्यापक बलराम मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरो की रोगों से आजादी होगी देश की कामयाबी होगी इस कार्यक्रम में ए एन एम द्वारा विद्यालय में उपस्थित होकर बालक बालिकाओं को रंगोली खेलकूद प्रतियोगिता करवा कर उनको विभिन्न रोगों से बचाव की जानकारी दी गई उसमें शारीरिक स्वास्थ्य मानसिक स्वास्थ्य सही खानपान अनिमिया की जानकारी चोट एवं हिंसा (लिंग आधारित हिंसा) महावारी स्वच्छता मौसमी बीमारी की रोकथाम मादक पदार्थों के सेवन पर रोकथाम गैर संचारी रोगों की रोकथाम की जानकारी दी गई।सभी बच्चों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर बालक बालिकाओं को पारितोषिक इनाम वितरित किए गए इस दौरान प्रकाश पुरी गोस्वामी, ओमप्रकाश लोहार, देवेंद्र सिंह यादव, जगदीश चंद्र मीणा, जितेंद्र जाखड़ जबर सिंह गहलोत ,प्रियंका चौधरी ,कीमत मीणा , अब्दुल गनी पिनारा, विद्यालय परिवार आदि उपस्थित रहा।

3
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!