उदयपुर-जयसमंद स्टेट हाईवे पर बदमाशो ने बाइक सवार युवक पर किया चाकू से हमला, मोबाइल और बैग छीन कर भागे बदमाश; पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान

सलूंबर,डीपी न्यूज नेटवर्क । उदयपुर-जयसमंद स्टेट मेगा हाइवे पर शुक्रवार रात बाइक सवार एक युवक पर चाकू से हमला करते हुए मोबाइल लूटने की वारदात हुई। हालांकि पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गई। पुलिस ने बताया कि कुंडा (सेमारी) निवासी संतोष कुमार पंड्या (30) व इसका चचेरा भाई गिरीश पंड्या दोनों बाइक पर सवार होकर उदयपुर से अपने घर लौट रहे थे। तभी रात करीब नौ बजे मार्ग पर स्थित डायाबांध जगह पर टॉयलेट के लिए दोनों रुके। इस दौरान दो युवक गाली-गलौज करते हुए पहुंचे और संतोष को थप्पड़ मार दी। तभी गिरीश बीच-बचाव करने आया तो युवकों ने अन्य साथियों को बुला लिया और हमले के दौरान एक युवक ने चाकू घोंपकर संतोष को घायल कर दिया। वहीं बाइक को नुकसान पहुंचाया‌। घटना के बाद आरोपी मोबाइल व बैग छीनकर भाग गए। इधर, युवक को देख गिरीश ने मार्ग पर आवागमन कर रहे वाहन चालकों को जानकारी दी।

जहां सूचना मिलते ही पलोदड़ा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से आनन-फानन में लहुलुहान की हालत में युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर पुलिस ने ब्लड की व्यवस्था करवाते हुए परिजनों को सूचना दी। उक्त वारदात को लेकर मार्ग पर काफी देर तक वाहनों चालकों में खौफ बना रहा। वहीं सूचना पर थाना प्रभारी पवन सिंह ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार घायल युवक आईटी इंजीनियर है। उसे निजी अस्पताल के बाद एमबी अस्पताल रैफर किया। पुलिस ने उक्त वारदात को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने प्रारम्भिक जांच में करीब एक दर्जन आरोपी होने की बात बताई है। हालांकि जांच व बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा होगा। उल्लेखनीय है कि मार्ग पर पूर्व में लूट की घटनाएं हो चुकी है।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!