फाइनेंस कर्मियों को लूटने वाला एक ओर आरोपी गिरफ्तार : ऋषभदेव,परसाद, सराड़ा एवं जावरमाइंस की 8 और नई वारदातों का खुलासा

उदयपुर, डीपी न्यूज नेटवर्क । उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने फाइनेंस कर्मियों को लूटने वाले गिरोह के एक और बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके दो साथी 6 दिन पहले गिरफ्तार हो चुके है। इन सबने पिछले 6 माह में 8 वारदातों को खुलासा किया है। 8 वारदातें पहले बता चुके हैं। यानी अब तक 16 लूट करना कबूल चुके हैं। थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत ने बताया कि मामले में उखेड़ी, पाटिया निवासी नवीन मीणा को गिरफ्तार किया। इससे पहले 4 दिसंबर को परसाद, सलूंबर निवासी राकेश मीणा और अजीत मीणा को गिरफ्तार किया था। ये दोनों फिलहाल रिमांड पर है। नवीन को बुधवार को पेश करेंगे। राकेश और अजीत ने गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में हाईवे पर 9 माह में 8 फाइनेंस कर्मियों से 8.63 लाख रुपए लूटना कबूल किया था। ये गैंग फाइनेंस कर्मियों को ही निशाना बनाती है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने ऋषभदेव, परसाद, जावरमाइंस और सराड़ा क्षेत्र में भी 8 लूट की वारदातें करना कबूल किया।

पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर लूट के पैसों के बारे में पूछताछ कर रही है। बदमाश उदयपुर और सलूंबर के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित फाइनेंस कंपनियों की रैकी करते हैं। एक बदमाश पैसे लाने ले जाने वाले फाइनेंस कर्मी पर नजर रखता है। कैश कलेक्शन को रवाना होने पर बदमाश हाईवे पर उनका पीछा करते हैं और मौका देखकर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!