मुख्यमंत्री के काफिले की 2 गाड़ियों की टैक्सी से भीषण टक्कर,5 पुलिसकर्मी सहित 7 लोग घायल : रॉन्ग साइड से आई कार, सीएम शर्मा घायलों को खुद अस्पताल लेकर पहुंचे

डीपी न्यूज नेटवर्क । जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले में शामिल 2 गाड़ियों को रॉन्ग साइड से आई गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 पुलिसकर्मी समेत 7 लोग घायल हो गए हैं। हादसा जगतपुरा के अक्षयपात्र चौराहे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, 3 बजे सीएम हाउस से काफिला निकला था। सीएम लघु उद्योग भारती द्वारा सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान अक्षयपात्र चौराहे पर सीएम के काफिले में चल रही 2 गाड़ियों को रॉन्ग साइड से आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद सीएम भजनलाल शर्मा गाड़ी से उतरे और घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। 2 घायलों का महात्मा गांधी अस्पताल और 3 घायलों का जीवन रेखा हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

हादसे में तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। इनमें दो सरकारी गाड़ी है, जबकि एक टक्कर मारने वाली टैक्सी है। हादसे में पांच पुलिसकर्मी बलवान सिंह, देवेंद्र सिंह, एसीपी अमीर हसन, राजेंद्र, सुरेंद्र और 2 आम लोग घायल हो गए। उधर, हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने अपना अगला कार्यक्रम रद्द कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- टैक्सी नंबर की गाड़ी रॉन्ग साइड से आई और मुख्यमंत्री के काफिले में सबसे आगे वाली गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद स्पीड में दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री खुद गाड़ी से उतरे और घायलों को संभाला। इसके बाद हॉस्पिटल लेकर गए।

1
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!