सांगवा में 47 छात्राओं को निःशुष्क साइकिलें वितरित की 

  • अधिकांश छात्राओं के अभिभावक खेती-बाड़ी एवं मजदूरी का कार्य करते हैं जो उन्हें साइकिल दिलाने में सक्षम नहीं थे
  • डेढ़ से 2 किलोमीटर दूर से पैदल स्कूल आती थी बालिकाएं

डीपी न्यूज नेटवर्क,सांगवा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांगवा (मावली )में आज मंगलवार को कक्षा-9 की 47 छात्राओं को निःशुष्क साइकिलें वितरण की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य कृष्णा गमेती ने की। मुख्य अतिथि वार्ड पंच रंभा बाई थे, विशिष्ट अतिथि प्राध्यापक अरुण कुमार मोड, सविता झगड़ावत, हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स के संभाग आयुक्त गोपाल मेहता मेनारिया, अनामिका जोधा, कक्षा नवी के कक्षाध्यापक बबीता शुक्ला एवं राकेश धोलिया थे । शारीरिक शिक्षक भूमिका वसीटा ,अनूपसिंह जाट,पवन जाट एवं मनोहर लाल डांगी ने साइकिल वितरण में सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर छात्राओं के अभिभावक एवं ग्रामवासी भी उपस्थित रहे ।उप प्रधानाचार्य कृष्णा गमेती ने बताया कि सांगवा के निकटवर्ती गांव गंदोली , खेराडी, देवाली, लिंबुआ, रेंहटावाला, लावातलाई,पालछ,पनवा आदि ग्रामीण क्षेत्र से करीब 25 छात्राएं प्रतिदिन पैदल या अभिभावकों का सहयोग लेकर विद्यालय आती-जाती थी।अधिकांश छात्राओं के अभिभावक खेती-बाड़ी एवं मजदूरी का कार्य करते हैं जो उन्हें साइकिल दिलाने में सक्षम नहीं थे। लेकिन राज्य सरकार द्वारा साइकिल निशुल्क दिए जाने से आसानी से विद्यालय आ जा सकेगी। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों व ग्रामवासियों का आभार साइकिल वितरण प्रभारी राधा आहरी ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!