उदयपुर में नवम्बर में 2.67 लाख टूरिस्ट घुमने आए, वर्ष 2024 के 11 माह में 17.12 लाख टूरिस्ट उदयपुर आए
डीपी न्यूज़ नेटवर्क . उदयपुर में बीते नवंबर माह में पहली बार रिकॉर्ड 2.67 लाख टूरिस्ट विजिट करने आए । जबकि नवंबर से पहले अक्टूबर-24 में 1.72 टूरिस्ट यहां आए थे। इस पूरे साल की बात करे तो अब तक 11 महीनों में 17.12 लाख टूरिस्ट उदयपुर विजिट कर चुके हैं। उदयपुर पर्यटन नगरी है और यहां नवंबर से जनवरी तक टूरिस्ट का पीक सीजन माना जाता है। ऐसे में इन दिनों उदयपुर में बड़ी संख्या में टूरिस्ट का आना जाना लगा हुआ है। नवंबर माह में आए कुल 2.67 लाख टूरिस्ट में से 2.16 लाख देसी और 21 हजार 992 विदेशी टूरिस्ट हैं। कुल आंकड़ा पिछले साल नवंबर से 1693 और इसी साल अक्टूबर से 65 हजार 502 ज्यादा है.
जानकारी अनुसार नवंबर के पहले ही सप्ताह में दीपोत्सव, फिर सावे शुरू होने से टूरिस्ट की संख्या बढ़ी है। ट्रेंड के अनुसार धनतेरस से लेकर लाभ पंचमी तक गुजरात से हजारों लोग आए। खास बात ये भी था कि इस बार तिथियों की घटत-बढ़त के कारण दीपोत्सव 6 दिन मनाया गया। ऐसे में टूरिज्म को भी एक दिन का ज्यादा फायदा हुआ। दूसरी ओर, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि पर्यटन में उदयपुर की विजिबिलिटी बढ़ी है। इसके अलावा अब दिसंबर माह में 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शिल्पग्राम मेला लगेगा। 25 को क्रिसमस और 31 को न्यू ईयर को लेकर टूरिस्ट की खासी भीड़ रहने वाली है। दुनिया के सबसे रोमांटिक, सुरक्षित और खूबसूरत शहर में साल की आखिरी रात बिताने के साथ नए साल की शुरुआत के लिए देश-दुनिया के से पर्यटक आएंगे। इसी बीच सेलिब्रिटी और डेस्टिनेशनल वेडिंग्स भी होंगे।
