आकृति न्यू एज फाउंडेशन ने सरकारी स्कूलों में बांटी निःशुल्क खेल सामग्री

खेल प्रोजेक्ट-लेवलिंग द प्लेयिंग फील्ड 3.0 के तहत दिया जा रहा खेलों को प्रोत्साहन

भटेवर 9 दिसंबर । उदयपुर के आकृति न्यू एज फाउंडेशन द्वारा कार्यान्वित और कैरेटलेन द्वारा वित्त पोषित खेल प्रोजेक्ट लेवलिंग द प्लेयिंग फील्ड 3.0 को दक्षिण राजस्थान के सरकारी स्कूलों में चलाया जा रहा है, जिसके तहत उदयपुर जिले के मावली तहसील के मोतीखेड़ा और

वल्लभनगर ब्लॉक के करणपुर गांव के दो उच्च प्राथमिक स्कूलों में खेलों की सामग्रियां बांटी गई. दोनों स्कूलों में जूडो और कुश्ती के खिलाड़ी थे जिन्हें राष्ट्रीय स्तरीय किट प्रदान की गई. यहां के खिलाड़ी राज्य के स्तर पर खेल चुके हैं । आकृति संस्थान ने आश्वासन दिया कि आगे भी इन बच्चों को हर संभव सहायता प्रदान करते रहेंगे और ने खेलों में भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!