मावली सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को वर्क बुक वितरण
डीपी न्यूज नेटवर्क,मावली,ओमप्रकाश सोनी। ब्लॉक के सभी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों( कक्षा- 09 व 10) को वर्क बुक मंगलवार एवं बुधवार को ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा मावली से विद्यालय समय में वितरण होगी। आधार पर वर्क बुक होगी वितरण। गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी की वर्क बुक दो दिवस में वितरण की जा रही है।शाला दर्पण पॉर्टल पर ऑनलाइन नामांकन के आधार पर वर्क बुक वितरण होगी। अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के कक्षा- 9 व 10 के विद्यार्थियों की वर्क बुक अंग्रेजी माध्यम की भी वितरण हो रही हैं। विद्यार्थियों को वितरण दिनांक 12-12-24 तक करके फोटो एवं वितरण करने व उपयोग प्रारंभ करने का प्रमाण -पत्र ब्लॉक कार्यालय में प्रेषित किया जाना है।
